PM MODI इजराइल दौरा: इजराइल की संसद में बोले प्रधानमंत्री मोदी, ‘भारत से दोस्ती का पैगाम लाया हूं’

Neha Gupta
2 Min Read

प्रधानमंत्री मोदी इस समय इजराइल के दौरे पर हैं. वह भारतीय समय के मुताबिक आज शाम इजराइल पहुंच गए हैं. जहां इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी ने प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी एयरपोर्ट पहुंचे. फिलहाल प्रधानमंत्री मोदी इजराइल की संसद पहुंच गए हैं और वहां संबोधित कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने हमास पर हमला बोला

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें 7 अक्टूबर के नरसंहार का दर्द महसूस होता है. प्रधानमंत्री मोदी ने हमास का नाम लेते हुए आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई. उन्होंने कहा कि निर्दोष नागरिकों की हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस होना चाहिए. उसके ख़िलाफ़ दुनिया की आवाज़ एक होनी चाहिए. गाजा शांति प्रयास एक नई पहल है। शांति की राह हमेशा आसान नहीं होती.

भारत में यहूदी समुदाय बिना किसी डर के रहता है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद पर भारत का रुख हमेशा स्पष्ट रहा है. आतंकवाद पर दोहरा मापदंड कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’ आतंकवाद पर हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है।’ भारत क्षेत्रीय स्थिरता और शांति का पक्षधर है। भारत अब्राहम समझौते के समर्थन में है. भारत में यहूदी समुदाय बिना किसी डर के रहता है. यहूदी समुदाय ने भारत को समृद्ध किया है।

Source link

Share This Article