बोलीविया वायु सेना का हरक्यूलिस सी-130 शुक्रवार (27 फरवरी) को बोलीविया की राजधानी ला पाज़ के पास एल अल्टो शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए.
घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं
घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि विमान देश के दूसरे हिस्सों में नए बैंक नोट पहुंचाने जा रहा था, लेकिन हादसे के बाद नोट सड़क पर बिखर गए। दुर्घटना के बाद हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।
लैंडिंग या टेकऑफ़ के दौरान रनवे से फिसल गया
स्थानीय मीडिया (एल डेबर, यूनिटेल) के अनुसार, दुर्घटना शाम 6 बजे (स्थानीय समय) के आसपास हुई, जब विमान लैंडिंग या टेकऑफ़ के दौरान रनवे से फिसल गया और हवाई अड्डे की सीमा जाल को तोड़ते हुए राजमार्ग पर उतर गया। विमान कई कारों और गाड़ियों से टकराया, जिससे कई गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान देश के अन्य हिस्सों में नए बैंक नोट (मुद्रा) लेकर जा रहा था।
हादसे में घायल लोगों की हालत गंभीर है
इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. बोलीविया पुलिस और अग्निशमन दल ने कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। विमान में कितने लोग सवार थे और उनकी स्थिति क्या है, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान अफगानिस्तान तनाव: चीन का JF-17 या अमेरिका का F-16? अफ़ग़ान लड़ाकों ने किस जेट को मार गिराया?