बांग्लादेश जल्द ही भारत से 45,000 टन डीजल आयात करेगा। बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के वाणिज्यिक एवं परिचालन विभाग के महाप्रबंधक ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि भारत से 5,000 टन डीजल हाल ही में बांग्लादेश पहुंच गया है, जबकि अन्य 5,000 टन डीजल 18 या 19 मार्च के आसपास बांग्लादेश पहुंचने की संभावना है।
पहले भारत और बांग्लादेश के बीच ट्रेन वैगनों से डीजल की आपूर्ति की जाती थी
आगे कहा कि भारत से अतिरिक्त 40,000 टन डीजल आयात करने का प्रस्ताव भी मिला है. लेटर ऑफ क्रेडिट (एलसी) खुलने और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने जैसी जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह डीजल भी अप्रैल तक बांग्लादेश पहुंच जाएगा। पहले भारत और बांग्लादेश के बीच ट्रेन वैगनों से डीजल की आपूर्ति की जाती थी। लेकिन मार्च 2023 में दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग को और मजबूत करने के लिए बांग्लादेश-भारत मैत्री पाइपलाइन का उद्घाटन किया गया।
पाइपलाइन खुलने के बाद परिवहन लागत और समय दोनों कम हो गए
इस पाइपलाइन का उद्घाटन बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधान मंत्री शेख हसीना और भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त रूप से किया था। इस पाइपलाइन के खुलने के बाद से बांग्लादेश को सीधे पाइपलाइन के माध्यम से डीजल की आपूर्ति की जाने लगी है, जिससे परिवहन लागत और समय दोनों कम हो गए हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच ऊर्जा क्षेत्र में यह सहयोग दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
यह भी पढ़ें: पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कॉफी पीने से मौत की अफवाहों का उड़ाया मजाक, देखें वीडियो