मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अहम बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से दुनिया के कई देशों पर गंभीर असर पड़ रहा है. इसलिए प्रभावित देशों को इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को फिर से खोलने के लिए अपने जहाज़ भेजने चाहिए।
ट्रंप ने कहा कि अगर जलमार्ग लंबे समय तक बंद रहा तो वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ेगा. होर्मुज जलडमरूमध्य विशेषकर तेल और गैस की आवाजाही के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
होर्मुज जलडमरूमध्य में हमले की संभावना
ट्रंप ने आगे आरोप लगाया कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज इलाके में हमला कर सकता है. उन्होंने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमताएं 100 प्रतिशत तक कमजोर हो गई हैं, हालांकि वह अभी भी क्षेत्र में तनाव पैदा करने की कोशिश कर सकता है। ट्रंप ने कहा कि चीन, फ्रांस, जापान और ब्रिटेन जैसे देश इस स्थिति से प्रभावित हो रहे हैं, इसलिए उन्हें भी होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित और खुला रखने के लिए कदम उठाने चाहिए.
उन्होंने विश्वास जताया कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग से इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को शीघ्रता से फिर से सुरक्षित बनाया जा सकता है। ट्रंप ने कहा कि वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित रखना महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ें: बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला, हेलीपैड को भारी नुकसान