होर्मुज स्ट्रेट से 20 टैंकर हटाना चाहता है भारत, ईरान से चल रही बातचीत

Neha Gupta
2 Min Read

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे भारतीय तेल टैंकरों को लेकर भारत सक्रिय हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत होर्मुज जलडमरूमध्य से करीब 20 टैंकरों को सुरक्षित निकालने के लिए ईरान के साथ लगातार बातचीत कर रहा है।

कच्चे तेल की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

इसे लेकर भारत के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में कच्चे तेल की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है और तत्काल किसी कमी की संभावना नहीं है. हालांकि, सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की धमकी के बाद वैश्विक तेल बाजार में चिंताएं बढ़ गई हैं। युद्ध की स्थिति के कारण एलपीजी, गैस और कच्चे तेल से भरे कई टैंकर इस समय होर्मुज की खाड़ी क्षेत्र में फंसे हुए हैं।

भारत और ईरान के बीच राजनीतिक स्तर पर भी चर्चा

इस बीच होर्मुज इलाके से गुजरने वाले जहाजों पर हमले की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार और तेल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है. हालात को देखते हुए भारत और ईरान के बीच राजनीतिक स्तर पर भी चर्चा चल रही है. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री के बीच हाल ही में बातचीत हुई.

बता दें कि युद्ध शुरू होने से पहले भारत के कुल कच्चे तेल के आयात का करीब 45 फीसदी हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से होता था. इसलिए इस क्षेत्र की स्थिति भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘मैं दुनिया को खत्म नहीं होने दूंगा, अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है’

Source link

Share This Article