![]()
यह अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध का दसवां दिन है। इस बीच, इज़राइल ने ईरान में तेल भंडारण और रिफाइनरी सुविधाओं से जुड़ी साइटों पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। इजरायली मीडिया विनेट के मुताबिक, 30 ईरानी ईंधन टैंक और 3 तेल डिपो को निशाना बनाया गया है। वहीं, ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 5 देशों पर हमला कर दिया। इनमें इजराइल के अलावा कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शामिल हैं। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा है कि वह अमेरिका और इजरायल के खिलाफ छह महीने तक युद्ध छेड़ने में सक्षम है। आईआरजीसी के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी ने कहा कि ईरान की सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स दोनों लंबे समय तक लड़ने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि मध्य पूर्व में अमेरिकी और इजरायली सैन्य ठिकानों और सुविधाओं से जुड़े 200 से अधिक स्थानों को निशाना बनाया गया है। तेल डिपो पर हमले के बाद ईरान ने कहा- फैल रही है जहरीली हवा ईरान ने कहा है कि तेल डिपो और रिफाइनरियों पर हमले के बाद हवा में जहरीले रसायन फैल रहे हैं, जो मानव जीवन के लिए बड़ा खतरा है. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा कि शनिवार रात कई ईरानी तेल रिफाइनरियों और भंडारण सुविधाओं को निशाना बनाया गया। राजधानी तेहरान के उत्तर-पश्चिम में स्थित शाहरान तेल डिपो भी हमले का शिकार हो गया। हमलों के बाद, कई जगह आग लग गईं और आसमान में काला धुआं फैल गया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण बढ़ गया और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा हो गया। लड़ाई के प्रमुख अपडेट…
Source link
ईरान में तेल डिपो पर हमला: कहा- जहरीले रसायनों के फैलने से मानव जीवन को खतरा; सऊदी में मिसाइल हमले में भारतीय की मौत