नॉर्वे की शांत राजधानी ओस्लो में बीती रात एक शक्तिशाली विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया. खबर सामने आ रही है कि धमाका ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के बेहद करीब हुआ है. इससे स्थानीय निवासियों में काफी दहशत और भय व्याप्त है.
घटना रात करीब एक बजे की है
जानकारी के मुताबिक, घटना स्थानीय समयानुसार रात करीब 1 बजे की है. धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट के बाद दूतावास परिसर के आसपास हवा में काले धुएं का गुबार उठता देखा गया। सौभाग्य से, घटना में अब तक किसी के हताहत होने या गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है। घटना की गंभीरता को देखते हुए नॉर्वे पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है.
विस्फोट का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है
पुलिस फिलहाल दूतावास के अधिकारियों से लगातार संपर्क में है. यह पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी गई है कि विस्फोट के पीछे सही कारण क्या था और क्या इसमें कोई असामाजिक तत्व शामिल थे। घटना को लेकर अभी तक अमेरिकी दूतावास की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.