![]()
नेपाल में आम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. 165 सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं. रैपर और काठमांडू के मेयर बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आरएसपी अब तक 30 सीटें जीत चुकी है, जबकि 87 पर आगे चल रही है। इस पार्टी का गठन 4 साल पहले ही रबी लामिछाने ने किया था जो एक पत्रकार थे। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी सीपीएन-यूएमएल ने अब तक केवल 2 सीटें जीती हैं और केवल 9 सीटों पर आगे चल रही है। केपी ओली खुद झापा-5 सीट पर बालेन शाह से 25 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं. उन्हें सिर्फ 10 हजार वोट मिले, जबकि बालेन शाह को 39 हजार से ज्यादा वोट मिले. ओली ने 2017 और 2022 का चुनाव झापा-5 सीट से जीता था। पिछले साल सितंबर में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद 5 मार्च को हुए चुनाव में 58% मतदान हुआ। वोटों की गिनती में 3 से 4 दिन लगने की संभावना है. चुनाव आयोग ने कहा है कि वोटों की गिनती 9 मार्च तक पूरी करने की कोशिश की जाएगी.
Source link
नेपाल में बालेन शाह का पीएम बनना तय: 4 साल पुरानी पार्टी जीत के करीब, भारत विरोधी केपी ओली की पार्टी का सफाया