![]()
अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध का आज पांचवां दिन है. अमेरिका ने भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत आइरिस डेना पर श्रीलंका के पास हमला कर डुबो दिया है। श्रीलंका सरकार के मुताबिक, हमले में अब तक 87 ईरानी सैनिक मारे गए हैं. अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि एक अमेरिकी पनडुब्बी टारपीडो ने हिंद महासागर में एक ईरानी जहाज को डुबो दिया। श्रीलंकाई नौसेना ने 32 घायलों को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। नाव पर लगभग 180 नाविक सवार थे। लापता लोगों का पता लगाने के लिए खोज एवं बचाव अभियान जारी है। ईरानी युद्धपोत पिछले महीने भारत के विशाखापत्तनम में आयोजित 2026 इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू से लौट रहा था। श्रीलंकाई अधिकारियों ने अल जज़ीरा को बताया कि मदद के लिए संदेश बुधवार सुबह 6 से 7 बजे (भारतीय समय) के बीच भेजा गया था। युद्ध में अमेरिका का दावा…इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध से जुड़ी तस्वीरें…इजरायल-ईरान युद्ध से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिया गया ब्लॉग पढ़ें…
Source link
भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी हमला: श्रीलंका के पास डूबा; 87 सैनिक मारे गये; 32 को बचा लिया गया