मध्य पूर्व में हालात बदतर होते जा रहे हैं. इजराइल और अमेरिका के ईरान पर हमले का सीधा असर विमान सेवाओं पर पड़ रहा है. इन देशों में कई भारतीय फंसे हुए हैं. इस जंग के बीच आज दुबई से एयर इंडिया की पहली फ्लाइट दिल्ली पहुंच गई है. एआई 916 दुबई में फंसे यात्रियों को लेकर दिल्ली में सुरक्षित उतर गया है।
दुबई की 3 उड़ानें वापस आईं
हालाँकि, भारत से दुबई जाने वाली अमीरात की चार उड़ानों में से तीन को उड़ान भरने के बाद वापस लौटना पड़ा। फ्लाइट EK 501 (मुंबई-दुबई) दो बार रूट बदलने के बाद आखिरकार 3 मार्च को दुबई में उतरी। अन्य तीन उड़ानों को अपने-अपने बेस पर लौटना पड़ा। दिल्ली से दुबई के लिए उड़ान ईके 513 ने सुबह 4:35 बजे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी, लेकिन उड़ान भरने के तुरंत बाद इसे वापस दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया।
इसी तरह बेंगलुरु-दुबई फ्लाइट ईके 569 को उड़ान भरने के बाद बेंगलुरु लौटना पड़ा। चेन्नई-दुबई उड़ान ईके 543 को भी उड़ान भरने के बाद चेन्नई लौटना पड़ा। इस बीच, ड्रोन हमलों की खबरों के कारण एहतियात के तौर पर रियाद की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी डायवर्ट कर दिया गया।
कनाडा की उड़ानें भी प्रभावित हुईं
मध्य पूर्व में सैन्य स्थिति के कारण, कनाडा से इज़राइल और दुबई के लिए उड़ानें 22 मार्च तक रद्द कर दी गई हैं। सेवाएं 23 मार्च को फिर से शुरू होंगी। एयर कनाडा ने कहा कि स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है और तदनुसार आगे बदलाव किए जाएंगे।