ईरान ने इज़राइल और खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं जिसमें तीन अमेरिकी सैनिक भी मारे गए।
अमेरिका-ईरान घर्षण
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए नेतृत्व के साथ बातचीत का संकेत दिया है, लेकिन एक वरिष्ठ ईरानी सुरक्षा अधिकारी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह वाशिंगटन से बात नहीं करेंगे। ट्रंप ने रविवार को कहा कि वह ईरान के नए नेताओं के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। वो बात करना चाहते हैं, मैंने बात करने के लिए हां कहा है तो मैं उनसे बात करूंगा. लेकिन ईरान ने साफ़ तौर पर मनाही कर दी है.
खाड़ी देशों ने हमला कर दिया
ईरानी नेताओं के अनुसार, हमलों में खामेनेई और अन्य वरिष्ठ नेताओं सहित 200 से अधिक लोग मारे गए। यह संघर्ष अमेरिका, इज़राइल और ईरान से परे फैल सकता है। एक लेबनानी चरमपंथी समूह, हिज़्बुल्लाह ने इज़राइल पर हमला किया, जिसके बाद इज़राइली ने जवाबी कार्रवाई की। खाड़ी देशों ने अपने प्रमुख ठिकानों पर हमलों में कम से कम पांच नागरिकों के मारे जाने के बाद ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
अमेरिका ने की मौत की पुष्टि
अमेरिकी सेना ने रविवार को कहा कि ईरान पर हमले में तीन सैनिक मारे गए और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह पहली बार है कि अमेरिका ने किसी बड़े सैन्य अभियान में अपने सैनिकों की मौत की पुष्टि की है. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने सैनिकों की मौत का बदला लेगा और संघर्ष खत्म होने से पहले और अधिक अमेरिकी सैनिक मारे जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले की किन देशों ने की निंदा?, जानिए