मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने बंपर जीत का दावा करते हुए सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी नेताओं के मुताबिक, उन्हें स्पष्ट बहुमत मिल गया है और जल्द ही संसदीय दल की बैठक में इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी.
राजधानी ढाका समेत कई शहरों में बीएनपी समर्थक जश्न मना रहे हैं
राजधानी ढाका समेत कई शहरों में बीएनपी समर्थक जश्न मना रहे हैं. पार्टी दफ्तरों के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया. चुनाव आयोग द्वारा घोषित प्राथमिक नतीजों में बीएनपी को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है, जिसके आधार पर पार्टी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
तारिक रहमान का पीएम बनना लगभग तय माना जा रहा है.
बीएनपी के वरिष्ठ नेता तारिक रहमान का पीएम बनना लगभग तय माना जा रहा है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक संसदीय दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना जा सकता है. अगर ऐसा हुआ तो यह देश की राजनीति में एक अहम बदलाव होगा. तारिक रहमान ने लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी सरकार विकास, पारदर्शिता और आर्थिक सुधारों को प्राथमिकता देगी.
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ये चुनाव नतीजे बांग्लादेश की आंतरिक राजनीति के अलावा क्षेत्रीय समीकरणों पर भी असर डाल सकते हैं. अब सबकी निगाहें सरकार गठन की आधिकारिक प्रक्रिया और शपथ ग्रहण समारोह पर हैं.
यह भी पढ़ें: India-US Business Deal: ट्रेड डील पर भारत के लिए दोहरी खुशखबरी, लिस्ट से हटाई गई दालIndia-US Business Deal: ट्रेड डील पर भारत के लिए दोहरी खुशखबरी, लिस्ट से हटाई गई दाल!