कार्गालिगो झील की आबादी 1500 लोगों की है। इसके चलते पुलिस ने यहां सख्त इंतजाम किए हैं।
फायरिंग में 3 की मौत
ऑस्ट्रेलिया में लगातार 48 दिनों में यह दूसरी गोलीबारी की घटना है. न्यू साउथ वेल्स राज्य के लेक कार्गालिगो में फायरिंग की गई है. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है. वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया है. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. न्यू साउथ वेल्स राज्य के लेक कार्गालिगो की आबादी 1500 लोगों की है। पुलिस के मुताबिक फायरिंग की घटना शाम 4 बजे हुई. मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं.
अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
पुलिस ने बताया कि फायरिंग की घटना शाम 4 बजे वॉकर स्ट्रीट के पास येलकिन स्ट्रीट पर हुई. घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. और जांच का चक्र तेज कर दिया गया है कि हमलावर कितने थे और किस वजह से यह गोलीबारी हुई. पुलिस ने स्थानीय लोगों से घर पर रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. न्यू साउथ वेल्स पुलिस अधिकारियों ने लेक कार्गालिगो और उसके आसपास के निवासियों को भू-लक्षित पाठ संदेश भी भेजे।
बॉन्डी बीच के बाद फिर गोलीबारी
यह गोलीबारी ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय शोक दिवस के दौरान हुई। देश 14 दिसंबर को सिडनी में हनुक्का समारोह के दौरान गोलीबारी में मारे गए 15 लोगों को याद कर रहा था। अधिकारियों ने पहले कहा था कि सिडनी हमले में दो कथित हमलावर इस्लामिक स्टेट से प्रेरित थे। इस घटना को 1996 के बाद से ऑस्ट्रेलिया की सबसे घातक सामूहिक गोलीबारी माना गया था।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश चुनाव 2026 समाचार: शेख हसीना ले सकती हैं राजनीति से संन्यास, भारत-बांग्लादेश संबंधों पर क्या पड़ेगा असर?