![]()
पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी पीएमएल-एन की वरिष्ठ नेता मरियम औरंगजेब इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। वजह ये है कि लाहौर में हुई शादी में उनका बदला हुआ लुक देखने को मिला. यह शादी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पोते और मरियम नवाज के बेटे जुनैद सफदर की थी। यहां मरियम औरंगजेब बतौर मेहमान शामिल हुईं. जुनैद सफदर की शादी शांजे अली रोहेल से लाहौर में बड़ी धूमधाम से हुई। हालांकि, शादी से ज्यादा चर्चा मरियम औरंगजेब की तस्वीरों को लेकर हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में मरियम औरंगजेब पहले से ज्यादा स्लिम, चेहरे पर तीखे नैन-नक्श और बदले हुए लुक के साथ नजर आ रही थीं। कई यूजर्स ने इसकी चमक और फिटनेस की तारीफ की. कई लोगों ने उनके लुक में बदलाव को लेकर सवाल भी उठाए. यूजर्स ने यह भी अनुमान लगाया कि मरियम औरंगजेब ने कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई होगी। मरियम के वायरल लुक से जुड़ी तस्वीरें…क्या है कॉस्मेटिक सर्जरी? कॉस्मेटिक सर्जरी एक चिकित्सा प्रक्रिया है जिसमें किसी व्यक्ति के चेहरे या शरीर के मेकअप और रूप को सुधारने या बदलने के लिए उपचार किया जाता है। इसका उद्देश्य किसी बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि रूप बदलना या सुधारना है। हालांकि, मरियम को लेकर ऐसी किसी भी अटकल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कौन हैं मरियम औरंगजेब? 45 वर्षीय मरियम औरंगजेब 2013 से पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज से जुड़ी हुई हैं। वह वर्तमान में पंजाब सरकार की वरिष्ठ सदस्य हैं। उनके पास सूचना, पर्यावरण संरक्षण, योजना, वन, वन्यजीव और विशेष पहल जैसे महत्वपूर्ण विभाग हैं।
Source link
पाकिस्तानी मंत्री मरियम औरंगजेब का बदला हुआ रूप देख लोग हैरान: कॉस्मेटिक सर्जरी की अटकलें, लोग बोले- हॉलीवुड कॉस्मेटिक सर्जन फेल