स्विट्जरलैंड में रेस्तरां में विस्फोट, कई मरे: नए साल के जश्न के दौरान हादसा, विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं

Neha Gupta
1 Min Read


स्विट्जरलैंड के प्रसिद्ध लक्जरी स्की रिसॉर्ट शहर क्रैन्स मोंटाना में गुरुवार सुबह एक बार में जोरदार विस्फोट हुआ। इस धमाके में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. स्विस पुलिस ने इसकी पुष्टि की है. स्विट्जरलैंड के दक्षिण-पश्चिमी वैलैस कैंटन के पुलिस प्रवक्ता गैटन लाथियो ने कहा कि विस्फोट का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. यह खबर अपडेट की जा रही है…

Source link

Share This Article