6 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया के पास एक बार में गोलीबारी की घटना में 12 लोगों की मौत हो गई. तीन बच्चे शामिल थे. जब आज एक बार फिर ऐसी घटना सामने आई है. जिसमें दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पास बेकर्सडल टाउनशिप में अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर 11 लोगों की हत्या कर दी.
दक्षिण अफ्रीका में दिन-ब-दिन ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। दिन ब दिन हिंसा बेकाबू होती जा रही है. 6 दिसंबर की घटना अभी लोग भूले नहीं हैं कि महज 15 दिन में एक और घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. इससे पहले शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया के पास सोल्सविले टाउनशिप में एक बार में गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई थी. इसके अलावा 14 लोग घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है.
दक्षिण अफ्रीका में कई बार गोलीबारी की घटना घट चुकी है
1 जनवरी 2025
एक बार में फायरिंग के दौरान 6 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए. जिनमें से दो की बाद में मौत हो गई.
12 जनवरी 2025
पूर्वी केप के गेबरहा में गोलीबारी के दौरान छह लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई।
19 अप्रैल 2025
दक्षिण अफ्रीका के मार्बल हॉल लिम्पोपो में एक बीयर बार में कॉन्सर्ट के दौरान गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें 5 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उस बार के मालिक को भी गोली मार दी गई.
1 नवंबर 2025
रीगर पार्क उपनगर में बंदूकधारियों की गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई.
23 नवंबर 2025
पश्चिमी केप में एक संदिग्ध गिरोह से संबंधित हमले में गाड़ी चलाते समय चार लोगों को गोली मार दी गई।
6 दिसंबर 2025
सोल्सविले में कई बंदूकधारियों ने प्रिटोरिया के एक छात्रावास में गोलीबारी की। जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई.