सर्दी शुरू होते ही सबसे बड़ी समस्या नहाने की होती है। पानी गर्म होने के बावजूद इतना ठंडा है कि कई लोग नहाने की हिम्मत भी नहीं कर पाते। लेकिन नहाने के लिए आपको बस लेटना होगा, बाकी काम मशीन कर देगी… ऐसा सपना अब हकीकत बन गया है। जापान ने एक ऐसी ह्यूमन वॉशिंग मशीन लॉन्च की है। जो आपके शरीर के हर एक हिस्से को अच्छे से साफ करता है।
ओसाका में एक्सपो में ऑटोमैटिक नहाने की मशीन देखी गई
इस अजीब तकनीक को सबसे पहले ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में देखा गया था, जहां इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। जापानी कंपनी साइंस इंक ने इस मशीन को एक विशाल कैप्सूल जैसे पॉड के रूप में डिजाइन किया है, जिसमें व्यक्ति सोता है और मशीन ही नहाने की पूरी प्रक्रिया संभालती है। कंपनी का कहना है कि मशीन सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्कि ‘आत्मा को भी धोती है’, क्योंकि इसमें लगे सेंसर उपयोगकर्ता के दिल की धड़कन, आराम के स्तर और पूरे शरीर की प्रतिक्रिया को ट्रैक करते हैं।
ह्यूमन वॉशिंग मशीन कैसे काम करती है?
1.उपयोगकर्ता 2.3 मीटर लंबे कैप्सूल जैसे पॉड में आराम से लेट जाता है और फिर इसका ढक्कन बंद हो जाता है।
2.मशीन माइक्रोबबल्स और महीन धुंध की मदद से शरीर के हर हिस्से को बहुत धीरे से साफ करती है।
3. सेंसर लगातार आपके दिल की धड़कन सहित अन्य संकेतों पर नज़र रखता है।
4. बैकग्राउंड में हल्का और शांतिपूर्ण संगीत बजता है, जिससे पूरा माहौल स्पा जैसा लगता है।
5. शरीर को धोने के बाद मशीन ही शरीर को सुखा देती है.
6. केवल 15 मिनट में आप साफ, सूखे और पूरी तरह से आराम से बाहर निकलेंगे…तौलिया की कोई जरूरत नहीं
यह भी पढ़ें: भारत पर टैरिफ 20% कम करेगा अमेरिका, भारत-अमेरिका के बीच होगी बड़ी डील!