![]()
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार रात कहा कि उन्होंने 10 महीने में भारत और पाकिस्तान समेत आठ युद्ध खत्म कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान की स्थिति बहुत गंभीर है और स्थिति परमाणु युद्ध तक जा सकती थी, लेकिन दुनिया एक बड़े, यहां तक कि परमाणु युद्ध से भी बच गई। अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को रोकने का दावा करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्हें हर युद्ध रोकने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए था. अपने दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर ट्रंप ने कहा कि उनके फैसलों ने अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत किया और दुनिया को बड़े युद्धों से बचाया। अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर अमेरिका के कई शहरों में उनके खिलाफ प्रदर्शन हुए. कार्यकर्ता और आम लोग उनकी अलग-अलग नीतियों से परेशान दिखे. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ट्रंप की नीतियों ने दुनिया भर में वर्षों से बनी अमेरिका की अच्छी छवि और भरोसे को नुकसान पहुंचाया है। लोगों ने पोस्टर, पुतले और नारों के जरिए विरोध जताया. पिछले एक साल में ट्रंप प्रशासन को कई फैसलों के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है। इनमें अन्य देशों को टैरिफ के साथ धमकी देना, अवैध आप्रवासियों पर नकेल कसने के लिए खुलेआम आईसीई का उपयोग करना और डब्ल्यूटीओ, यूएन और नाटो जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अमेरिका को अलग करना शामिल है। प्रदर्शनकारियों का मानना है कि ये नीतियां अमेरिका को और अलग-थलग कर रही हैं। ट्रंप के विरोध की 4 तस्वीरें…ट्रंप की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 6 बड़ी बातें…ट्रंप बोले- PAK PM ने युद्ध रोकने के लिए शुक्रिया कहा ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने युद्ध रोकने के लिए उन्हें शुक्रिया कहा. ट्रंप के मुताबिक, शाहबाज ने उनसे कहा कि आपके हस्तक्षेप से लाखों लोगों की जान बच गई। भारत ने किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार किया है. भारतीय अधिकारियों के अनुसार, पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किए गए ऑपरेशन सिन्दूर के बाद पाकिस्तान के डीजीएमओ ने 10 मई को भारत से संपर्क किया और युद्धविराम की पहल की।
Source link
10 महीने में भारत-पाकिस्तान समेत 8 युद्ध रोके: ट्रंप बोले- दुनिया को परमाणु युद्ध से बचाया, मुझे नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए था