प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष निमंत्रण पर संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान 19 जनवरी को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए हैं। यह दौरा सिर्फ 2 घंटे का है। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर यूएई के राष्ट्रपति का स्वागत किया है. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश और ऊर्जा सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर उच्च स्तरीय बैठक होगी.
खबरें अपडेट की जा रही हैं.