हाल ही में रूस के राष्ट्रपति दो दिवसीय भारत दौरे पर आए थे. इस बीच पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर मुलाकात की और रात्रिभोज में भी शामिल हुए. लेकिन पुतिन स्वदेश यानी अपने देश रूस लौट आए हैं. पुतिन भारत की संस्कृति से काफी खुश नजर आ रहे हैं. पत्रकारों से बातचीत में पुतिन ने भारत की तारीफ की है. भारत आने के बाद पुतिन भारत की विविधता के दीवाने हो गए हैं.
भारत में विविधता में एकता: पुतिन
पुतिन ने कहा कि मैं पिछले हफ्ते भारत की यात्रा पर था, जहां की आबादी डेढ़ सौ करोड़ के करीब है. इस आबादी का केवल एक-तिहाई हिस्सा ही हिंदी बोलता है, जबकि बाकी अन्य भाषाएँ बोलते हैं। कभी-कभी तो वे एक-दूसरे को समझ भी नहीं पाते। उन्होंने कहा कि भारत में विविधता में एकता है. भारत और रूस को सांस्कृतिक आधार वाले देशों के बीच विविधता में एकता के उदाहरण के रूप में देखा जाना चाहिए।
पुतिन ने की भारत की तारीफ
रूस लौटने के बाद रूस के राष्ट्रपति ने पत्रकारों से बात की. जिसमें उन्होंने भारत की जमकर तारीफ की. उन्होंने पत्रकारों से भारत की एकता के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि भारत में विविधता में एकता है और भारत तथा रूस जैसे सांस्कृतिक आधार वाले देशों को विविधता में एकता के उदाहरण के रूप में देखा जाना चाहिए। पुतिन ने यह बात तब कही जब उनसे भारत की विविधता में एकता के बारे में पूछा गया.