शेख हसीना ने कहा कि अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की घटना लोकतंत्र की हत्या है.
अवामी लीग पर प्रतिबंध अवैध: शेख हसीना
बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को होने वाले चुनाव से पहले पूर्व पीएम शेख हसीना ने एक संदेश जारी किया है. वे मोहम्मद यूनुस को चुनौती दे रहे हैं. और कह रहे हैं कि मेरे खिलाफ किसी भी सीट से चुनाव लड़ो और देखो जनता किसे वोट देती है. शेख़ हसीना ने अपनी पार्टी अवामी लीग पर लगे प्रतिबंध को ग़ैरकानूनी बताते हुए इसकी निंदा की है. प्रतिबंध के कारण अवामी लीग आगामी चुनावों में भाग नहीं ले सकेगी.
मोहम्मद यूनुस की साजिश: शेख हसीना
पूर्व पीएम शेख हसीना ने सीधे तौर पर अंतरिम सरकार के अध्यक्ष मोहम्मद यूनुस को चुनौती दी है. बीएनपी ने 2014 और 2024 में चुनावों का बहिष्कार किया। वर्ष 2018 में, उन्होंने प्रत्येक सीट के लिए कई नामांकन दाखिल किए। अगर 300 सीटों के लिए 700 नामांकन दाखिल किए गए थे, अगर उन्होंने आंतरिक कलह के कारण अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली, तो इसमें अवामी लीग का क्या दोष हो सकता है। शेख हसीना ने आगे कहा कि 2018 के चुनाव में मोहम्मद यूनुस ने साजिश रची थी.
शेख़ हसीना के मोहम्मद यूनुस पर आरोप
शेख हसीना ने अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने के लिए भी मोहम्मद यूनुस को दोषी ठहराया और पूछा कि उन्हें अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार किसने दिया। क्या वे लोकप्रिय वोट या जनादेश से सत्ता में आए?, यदि नहीं तो उनके पास अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने का कोई अधिकार नहीं है। शेख हसीना ने आगे कहा कि यह आरक्षण आंदोलन नहीं बल्कि सरकार को उखाड़ फेंकने की साजिश थी.
यह भी पढ़ें: यूरोप की बजाय मुस्लिम देश इंडोनेशिया बना दुनिया की सबसे प्राचीन कला का जन्मस्थान, जानें कैसे?