पुतिन बोले- भारत बड़ी ताकत, दबाव में न आएं मोदी: अमेरिका खुद हमसे परमाणु ईंधन खरीदता है और दूसरों को ज्ञान देता है।

Neha Gupta
1 Min Read


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को महान शक्ति बताया है और कहा है कि पीएम मोदी किसी दबाव में नहीं आते हैं. ये बात उन्होंने मॉस्को में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कही. पुतिन ने पीएम मोदी के नेतृत्व, भारत-रूस रिश्ते, वैश्विक राजनीति और अमेरिकी नीतियों पर खुलकर बात की. पुतिन ने कहा कि मोदी उन नेताओं में से नहीं हैं जो दबाव में आते हैं और भारत दुनिया में एक बड़ी ताकत बनकर उभर रहा है. यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका टैरिफ लगाकर भारत पर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, पुतिन ने स्पष्ट किया कि भारत अपनी स्वतंत्र नीति का पालन करता है। पुतिन ने अमेरिका पर तंज कसते हुए कहा कि वॉशिंगटन हमसे परमाणु ऊर्जा खरीदता है और फिर ज्ञान देने की कोशिश करता है. रूस से तेल खरीदने के लिए भारत को दोषी ठहराने की कोशिश की. यह स्पष्ट रूप से दोहरा व्यवहार है, जिसे दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं अब महसूस कर रही हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन अपने भारत दौरे को लेकर गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं…संदर्भ- गूगल ट्रेंड्स

Source link

Share This Article