प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को मलेशिया की राजधानी पुत्रजया स्थित पुरदाना पुत्र भवन में औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने उनका स्वागत किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय चर्चा की.