पाकिस्तान के इस्लाम में बड़ा विस्फोट हुआ है. इस्लाम के बाद जुमे की नमाज के दौरान हुए विस्फोट में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. जानकारी के मुताबिक 31 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका है. इसके अलावा 60 लोग घायल हो गए हैं.
जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज यानी शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका हुआ है. शुक्रवार की दोपहर जब लोग जुमे की नमाज पढ़ रहे थे उसी वक्त मस्जिद में अचानक हुए विस्फोट में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. धमाके की घटना के बाद इस्लामाबाद में आपातकाल लगा दिया गया है.
बम धमाके की आवाज 5 किलोमीटर तक सुनाई दी
अपने देश में आतंकवाद को पालने-पोसने वाला पाकिस्तान अब खुद आतंकी घटनाओं से उबर नहीं सकता है. पाकिस्तान की एक मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान बड़ा बम विस्फोट हुआ है. इस्लामाबाद के तारलाई इलाके में हुए धमाके में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बम धमाके की आवाज 5 किलोमीटर तक सुनाई दी.
इस्लामाबाद में आपातकाल लगाया गया
धमाके की घटना के बाद पूरे शहर में आपातकाल घोषित कर दिया गया है. जिस जगह पर धमाका हुआ उसकी पहचान शिया मस्जिद के तौर पर की जा रही है. घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है. अब तक मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस्लामाबाद के तारलाई में एक मस्जिद (इमाम बारगाह) में विस्फोट हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह धमाका एक आत्मघाती हमला था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान समाचार: पाकिस्तानी बन गए गुंडे, भिखारी बनने की कगार पर!