![]()
नेपाल के धादिंग जिले में सोमवार सुबह एक यात्री बस राजमार्ग से नदी में गिर गई। नेपाली मीडिया के मुताबिक, हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। मृतकों में एक पुरुष और एक महिला विदेशी नागरिक शामिल हैं। हालाँकि, वे किस देश के थे और उनके नाम अभी सामने नहीं आए हैं। पुलिस बल (एपीएफ) के मुताबिक, अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं. बाद में एक और यात्री की मौत की पुष्टि की गई, जिससे मरने वालों की संख्या 18 हो गई। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को बचा लिया गया है और विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों और घायलों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. बस (गा 1 खा 1421) पोखरा से काठमांडू जा रही थी, किसी कारण से ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस त्रिशूली नदी में जा गिरी. हादसा देर रात करीब 1:30 बजे धाडिंग जिले के बेनीघाट रोरंग ग्रामीण नगरपालिका-5 के भैंसीगौड़ा इलाके में हुआ. फिलहाल हादसे का कारण स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हादसे के वक्त बस में 44 लोग सवार थे, मृतकों में 12 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त बस में कुल 44 यात्री सवार थे. 26 घायल यात्रियों को बचाया गया है. कुछ का इलाज स्थानीय अस्पतालों में किया जा रहा है, जबकि अधिकांश को आगे के इलाज के लिए काठमांडू रेफर किया गया है। चूंकि हादसा आधी रात को हुआ, इसलिए बचाव अभियान में बाधा आई। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों के जवानों ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया।
Source link
नेपाल में बस राजमार्ग से नदी में गिरी, 18 मरे: 25 घायल, मृतकों में 2 विदेशी नागरिक; नियंत्रण खोने से आपदा आई