![]()
चिली की राजधानी सैंटियागो में तरल गैस ले जा रहा एक ट्रक पलट गया और उसमें विस्फोट हो गया. जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है. स्थानीय पुलिस के मुताबिक, ट्रक के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया. जिसके कारण यह हादसा हुआ. इस हादसे में चार लोगों की मौत के अलावा 17 अन्य लोग घायल भी हुए हैं. मृतकों में एक ट्रक चालक भी शामिल है। अभियोजक का कार्यालय उन कारणों की जांच कर रहा है जिनके कारण दुर्घटना हुई। यह ट्रक स्थानीय गैस कंपनी ‘गैस्को’ से जुड़ा था. सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो में विस्फोट स्थल से आग की लपटें उठती दिख रही हैं। यह दुर्घटना उत्तरी सैंटियागो में रेनका कम्यून में एक प्रमुख राजमार्ग और औद्योगिक क्षेत्र के पास हुई। करीब 50 गाड़ियां क्षतिग्रस्त दमकलकर्मियों के मुताबिक, विस्फोट करीब 150 से 200 मीटर के दायरे में महसूस किया गया और कम से कम 50 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने कहा कि विस्फोट से कुछ मलबा तीन वाणिज्यिक इकाइयों में उड़ गया, लेकिन अब तक अधिक व्यापक क्षति की सूचना नहीं है। सैंटियागो मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के गवर्नर क्लाउडियो ऑरेगो के अनुसार, पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Source link
तरल गैस ले जा रहा ट्रक पलटा, वीडियो: चिली की राजधानी में विस्फोट से भारी तबाही, सड़क पर लगी आग की लपटें; 4 की मौत, 17 घायल