![]()
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो क्षेत्र में आज दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार) आग लग गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि हवाई अड्डे के अधिकारियों को तुरंत सभी उड़ानें रोकनी पड़ीं। दिल्ली से ढाका जा रही एक फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट किया गया. अग्निशमन सेवा ने कहा कि आग दोपहर करीब 2:30 बजे हवाईअड्डे के गेट नंबर 8 के पास एक कार्गो क्षेत्र में लगी। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन माल को बड़े नुकसान की आशंका है। काले धुएं के कारण आसपास के क्षेत्र की हवा प्रदूषित हो गई। विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें जहरीली गैसें हो सकती हैं, जिससे आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। आग लगने के बाद की 4 तस्वीरें बचाव अभियान की 4 तस्वीरें
Source link
ढाका एयरपोर्ट पर आग, सभी उड़ानें रोकी गईं: कार्गो एरिया खाक; दिल्ली-बांग्लादेश फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट किया गया