अमेरिका के व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में बड़े बचाव अभियान के बारे में अहम जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन इतिहास का सबसे कठिन और खतरनाक ऑपरेशन था, जिसमें अमेरिकी सेना को दुश्मन के इलाके में काफी अंदर तक घुसना पड़ा था.
ऑपरेशन को 7 अलग-अलग ग्रुप में अंजाम दिया गया
ट्रंप के मुताबिक, बचाव अभियान के दौरान दो पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जैसे ही पायलटों ने अपने स्थान पर भेजा, सेना ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। इस मिशन के लिए कुल 21 विमान भेजे गए थे और 7 अलग-अलग समूहों में ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था। उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन के दौरान हेलीकॉप्टर पर भी गोलीबारी की गई, लेकिन अमेरिकी सेना ने अविश्वसनीय वीरता और साहस के साथ मिशन को सफल बनाया।
ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी
इसके साथ ही ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त चेतावनी भी दी है. उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका रातोंरात ईरान को तबाह कर सकता है और ऐसी कार्रवाई कभी भी हो सकती है. ट्रंप के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. इस बयान को वैश्विक राजनीतिक हालात के लिए गंभीर माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: भारत-किर्गिस्तान संयुक्त कार्य समूह की चौथी बैठक दिल्ली में आयोजित, रक्षा संबंधों को मिलेगी नई दिशा