ट्रंप की धमकी- हम ईरान को रातों-रात खत्म कर सकते हैं: ये रात कल हो सकती है; 1 पायलट को बचाने के लिए 100 लोगों की जान दांव पर लगा दी गई

Neha Gupta
1 Min Read


ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार रात (भारत समय) प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई अच्छी चल रही है. अमेरिका चाहे तो एक रात में पूरे ईरान का सफाया कर सकता है. अगर जरूरत पड़ी तो वह रात कल भी हो सकती है। ट्रंप ने ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट को बचाने वाले ऑपरेशन को ‘ऐतिहासिक’ बताया. उन्होंने कहा, “मैंने अमेरिकी सेना को आदेश दिया है कि हमारे बहादुर सैनिकों को सुरक्षित घर लाने के लिए जो भी जरूरी हो वह करें।” उन्होंने कहा, ”यह बहुत जोखिम भरा फैसला था, क्योंकि 1-2 पायलटों को निकालने के लिए हमने 100 लोगों की जान जोखिम में डाल दी. ट्रंप ने इसे हाल के वर्षों में सबसे खतरनाक ऑपरेशनों में से एक बताया. इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि अगर उन्हें मौका मिले तो वह ईरान का तेल जब्त कर लेंगे और खूब पैसा कमाएंगे. अमेरिकी लोग अब युद्ध से थक चुके हैं और चाहते हैं कि सैनिकों को घर बुलाया जाए, ईरान युद्ध पर अपडेट के लिए नीचे दिया गया ब्लॉग देखें…

Source link

Share This Article