जापान में 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी: 3 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका; 50 किमी की गहराई पर केंद्र

Neha Gupta
2 Min Read


जापान में आओमोरी प्रान्त के पास 7.6 तीव्रता का भूकंप आया। देश की मौसम विज्ञान एजेंसी ने ओमोरी, इवाते और होक्काइडो प्रांतों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। यहां 3 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। भूकंप का केंद्र जापान के तट से 70 किमी दूर समुद्र में 50 किमी की गहराई पर था। फिलहाल किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। जापान दुनिया के सबसे अधिक भूकंप-संभावित देशों में से एक है। यह चार प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है और प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ का हिस्सा है। यहां हर साल लगभग 1500 भूकंप आते हैं, जिनमें से अधिकतर हल्के होते हैं। जापान में 2024 में आए भूकंप से 600 लोगों की मौत जापान के नोटो द्वीप में 2024 में आए भूकंप से लगभग 600 लोगों की मौत हो गई। 2011 में 9.0 तीव्रता के भूकंप और सुनामी में 18,000 से अधिक लोग मारे गए थे। जापानी सरकार ने अगले 30 वर्षों में यहां भूकंप की तीव्रता में 75-82 प्रतिशत की वृद्धि की चेतावनी दी है। अगर ऐसा हुआ तो 2.98 लाख लोगों की मौत हो सकती है और 2 ट्रिलियन डॉलर (167 लाख करोड़ रुपए) का नुकसान हो सकता है। समाचार अपडेट किया जा रहा है…

Source link

Share This Article