आमतौर पर कंपनियां बोनस के तौर पर बैंक ट्रांसफर या चेक देती हैं, लेकिन एक चीनी कंपनी ने इसे बिल्कुल अलग स्तर पर पहुंचाकर सभी को चौंका दिया है। हेनान प्रांत की हेनान कुआंगशान क्रेन कंपनी लिमिटेड इस समय अपने अनोखे ‘कैश काउंटिंग गेम’ को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
7,000 कर्मचारी और नोटों के पहाड़
कंपनी के वार्षिक समारोह में लगभग 7,000 कर्मचारी लगभग 800 डाइनिंग टेबल पर एकत्र हुए। यहां कोई छोटा-मोटा कवर नहीं, बल्कि मंच पर 180 मिलियन युआन (लगभग करोड़ों रुपये) की नकदी के बंडल ढेर किए गए थे। कंपनी के मालिक, कुई पेइजुन ने घोषणा की कि कर्मचारी आवंटित समय में जितना पैसा सही ढंग से गिन पाएंगे, वह उनका होगा!
मुनाफ़े का 70 प्रतिशत कर्मचारियों के नाम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने 2025 में लगभग 270 मिलियन युआन का भारी मुनाफा कमाया। इस मुनाफे में से 180 मिलियन युआन (लगभग 70 प्रतिशत) सीधे कर्मचारियों को वितरित किया गया। कंपनी के मालिक बहुत ही संवेदनशील तरीके से कहते हैं, “आज का युवा कार लोन और घर की किस्तों (ईएमआई) के बोझ से दबा हुआ है। उन्हें महंगे उपहार देने की तुलना में सीधे नकद देना अधिक मददगार है।” इसी वजह से कंपनी ने नेकलेस या अंगूठी जैसे गिफ्ट देना बंद कर दिया है और कैश देना शुरू कर दिया है.
एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है
पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। वीडियो में कर्मचारियों को पागलों की तरह नोट गिनते और खुशी से नाचते हुए देखा जा सकता है. प्रत्येक कर्मचारी को कम से कम 20,000 युआन मिले, लेकिन जिन लोगों ने तेजी से गिनती की, वे लाखों घर ले गए।