पड़ोसी देश श्रीलंका में चक्रवात दितवाह के कहर बरपाने और 334 लोगों की मौत के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ी संख्या में जान-माल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया और इस कठिन समय में श्रीलंका के लोगों के साथ मजबूती से खड़े रहने का आश्वासन दिया।
‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत सहायता जारी
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति दिसानायके को आश्वासन दिया कि भारत ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत श्रीलंका को सहायता प्रदान करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा, भारतीय बचाव दल और राहत सामग्री (दवाएं, भोजन, पानी) श्रीलंका पहुंच गई हैं और प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। भारतीय वायुसेना ने भी अब तक 40 श्रीलंकाई सैनिकों और 104 भारतीयों को बचाया है।
https://x.com/narendramodi/status/1995522149524856994
राष्ट्रपति डिसनायके ने आभार व्यक्त किया
राष्ट्रपति डिसनायके ने भारत द्वारा समय पर और कुशल तरीके से प्रदान की गई त्वरित सहायता के लिए प्रधान मंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भारतीय बचाव टीमों की त्वरित तैनाती की सराहना की, जिससे राहत कार्यों में तेजी आई है। प्रधान मंत्री मोदी ने ‘सहयोग और मानवीय सहायता को पहले’ रखने के भारत के दृष्टिकोण पर जोर देते हुए कहा कि भारत पुनर्वास, सार्वजनिक सेवाओं और आजीविका के पुनरोद्धार में भी व्यापक सहायता प्रदान करेगा।
https://x.com/ANI/status/1995518560819667241
यह भी पढ़ें- चक्रवात दितवाह: दितवाह ने श्रीलंका में मचाई तबाही, 334 की मौत, 370 अब भी लापता