कनाडा हाई स्कूल में गोलीबारी, 9 की मौत: 10 से अधिक घायल, पुलिस ने एक हमलावर को मार गिराया; विद्यालय में कुल 175 छात्र उपस्थित थे

Neha Gupta
1 Min Read


कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक हाई स्कूल में गोलीबारी हुई है. पुलिस के मुताबिक इस घटना में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हैं. पीस रिवर साउथ स्कूल प्रशासकों ने मंगलवार को कहा कि एहतियात के तौर पर सेकेंडरी स्कूल और टम्बलर रिज एलीमेंट्री स्कूल दोनों को लॉकडाउन पर रखा गया है। बच्चों और स्टाफ को अंदर सुरक्षित रखा गया है. वहीं, इलाके के विधायक लैरी न्यूफेल्ड ने कहा कि स्थिति को संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और एम्बुलेंस टीमों को भेजा गया है. उन्होंने कहा कि वह अधिक जानकारी नहीं दे रहे हैं, क्योंकि इससे वहां चल रहे ऑपरेशन की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने परिवारों की तलाश में बाहर आए हैं, लेकिन सभी से अनुरोध है कि वे अपने घरों को लौट जाएं और वहां सुरक्षित रहें। प्रांतीय सरकार की वेबसाइट के अनुसार, टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 7 से 12 तक कुल 175 छात्र हैं। यह समाचार अपडेट किया जा रहा है…

Source link

Share This Article