उस्मान हादी के हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए मोहम्मद यूनुस की सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है।
भारत-बांग्लादेश रिश्तों में खटास
केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश में पूर्व पीएम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस समय भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में खटास आ गई है। वजह ये है कि भारत ने शेख हसीना को शरण दे रखी है. और इसी स्थिति के बीच इंकलाब फोरम के नेता उस्मान हादी की हत्या कर दी गई. और हालात बदतर हो गए. पुलिस का दावा है कि हत्यारे भारत में छुपे हुए हैं. लेकिन इन सबके बीच आरोपियों ने अपना वीडियो जारी कर पुलिस की पोल खोल दी.
पुलिस का दावा खामी
उस्मान हादी भारत विरोधी विचारधारा रखते थे. और पुलिस इस मामले में भारत को बीच में लाना चाहती है. लेकिन आरोपी ने अपना वीडियो जारी कर कहा है कि वह दुबई में है. साथ ही यह भी कहा कि उन्होंने भारत में प्रवेश नहीं किया है. आरोपी फैसल करीम मसूद ने पुलिस के उस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि हत्या के बाद आरोपी हलुघाट सीमा के रास्ते भारत में दाखिल हुआ.
उस्मान हादी कौन थे?
शरीफ उस्मान हादी जुलाई 2024 के छात्र आंदोलन का एक जाना-माना चेहरा थे। वह छात्र संगठन इंकलाब मंच के वरिष्ठ नेता थे. वह फरवरी में होने वाले चुनाव में विजयनगर क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे. हादी को ढाका की एक मस्जिद से निकलते वक्त गोली मार दी गई थी. और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. बांग्लादेश में हमले और मौत के बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में कट्टरपंथी छात्रों ने तोड़फोड़ की, विश्वविद्यालयों और कार्यालयों में तालाबंदी की