इंडियन यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के छात्र का शव मिला: छह दिन से लापता, आईआईटी मद्रास से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक; रूममेट ने लिंक्डइन पर दी जानकारी

Neha Gupta
2 Min Read


अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के 22 वर्षीय भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव मिला है। वह 9 फरवरी से लापता थे। सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने रविवार को इसकी पुष्टि की। दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया कि स्थानीय पुलिस ने पुष्टि की है कि लापता छात्र का शव मिल गया है। परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। दूतावास ने यह भी कहा कि वह परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। इसमें स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय और पार्थिव शरीर को भारत भेजने की व्यवस्था शामिल है। दूतावास के अधिकारी परिवार के साथ सीधे संपर्क में हैं और सभी औपचारिकताओं में सहायता करेंगे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लापता होने से पहले साकेत को आखिरी बार बर्कले हिल्स में अंजा झील के पास देखा गया था। उनका बैग एक घर के दरवाजे पर मिला, जिसमें पासपोर्ट और लैपटॉप था. साकेत कर्नाटक के रहने वाले थे. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने आईआईटी मद्रास से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया और 2025 में स्नातक किया। तब वह बर्कले में केमिकल और बायोमोलेक्यूलर इंजीनियरिंग में मास्टर्स कर रहे थे। उनके लापता होने के बाद रूममेट बनीत सिंह ने सोशल मीडिया पर लोगों से जानकारी मांगी। उन्होंने लिंक्डइन पर लिखा कि साकेत 9 फरवरी से लापता है और उसे आखिरी बार अंजा झील के पास देखा गया था। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि किसी के पास कोई जानकारी हो तो तुरंत उनसे संपर्क करें। उन्होंने कहा कि वे पुलिस के साथ मिलकर उनकी तलाश कर रहे हैं और यह उनके लिए बहुत कठिन समय है. फिलहाल मौत की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

Source link

Share This Article