न्यू जर्सी से वरिष्ठ पत्रकार समीर शुक्ला की रिपोर्ट
न्यू जर्सी समेत कई राज्यों में भारी बर्फबारी और बर्फ़ीले तूफ़ान की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यह एक दशक का सबसे बड़ा बर्फ़ीला तूफ़ान है. सबसे खास बात यह है कि न्यू जर्सी, डेलावेयर और न्यूयॉर्क के गवर्नरों ने राज्य में आपातकाल की घोषणा कर दी है.
न्यू जर्सी की कई काउंटियों में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई है
बर्फ़ीले तूफ़ान की चेतावनी: न्यू जर्सी के कई काउंटियों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है, जिसमें 60 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएँ चल रही हैं। न्यू जर्सी में बर्लिंगटन, मॉनमाउथ और ओशन काउंटी में 20 से 28 इंच बर्फबारी होने की उम्मीद है। राज्य राजमार्गों पर गति सीमा घटाकर 35 मील प्रति घंटे कर दी गई है।
न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क के अधिकांश पब्लिक स्कूलों को सोमवार, 23 फरवरी को बंद घोषित कर दिया गया है।
आज न्यूयॉर्क शहर और न्यू जर्सी में गैर-आवश्यक यात्रा प्रतिबंध की घोषणा की गई है।
किन राज्यों में हो रही है भारी बर्फबारी?
इस वक्त अमेरिका के पूर्वोत्तर और मध्य-अटलांटिक राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। न्यू जर्सी राज्य भारी बर्फबारी से प्रभावित है, विशेषकर मध्य और दक्षिणी न्यू जर्सी में। न्यूयॉर्क सिटी और लॉन्ग आइलैंड में रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी संभव है. फिलहाल दो से तीन इंच प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फ गिर रही है, सोमवार शाम तक 30 इंच तक बर्फबारी की संभावना है।
फिलाडेल्फिया सहित पेंसिल्वेनिया के पूर्वी हिस्सों में भारी बर्फबारी जारी है।
इस बीच, कनेक्टिकट ने भी यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।
डेलावेयर और मैरीलैंड के तटीय राज्यों के लिए बर्फ़ीले तूफ़ान (तेज़ हवाओं के साथ ओलावृष्टि) की चेतावनी भी जारी की गई है। जबकि के
बोस्टन, मैसाचुसेट्स और उसके आसपास 2 फीट से अधिक बर्फ गिर सकती है।