इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर चिंता पैदा कर दी है. पिछले दो दिनों से चल रहे इस टकराव में स्थिति लगातार तनावपूर्ण होती जा रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ‘एक बड़ा हमला होने वाला है.’ उन्होंने आगे कहा कि अब तक की कार्रवाई बहुत अच्छी रही है और जरूरत पड़ने पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
ईरानी नागरिकों को घर के अंदर रहने की सलाह: ट्रंप
ट्रंप ने ईरान के नागरिकों को घर के अंदर ही रहने और बाहर न निकलने की सलाह दी है. उनके इस बयान के बाद से मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ गया है. बताया जा रहा है कि अमेरिका और इजरायली सेना ने ईरान के कई अहम ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। सूत्रों ने बताया कि लड़ाई के दौरान 3 अमेरिकी सैनिक मारे गए जबकि 5 सैनिक घायल हो गए।
तनाव कम होने की संभावना कम
उधर, हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई और उनकी पत्नी की मौत की खबर ने वैश्विक राजनीति में बड़ी हलचल पैदा कर दी है. मध्य पूर्व में बढ़ती अस्थिरता का असर वैश्विक बाज़ारों और तेल की कीमतों पर भी पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय शांति की अपील कर रहा है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए तनाव कम होने की संभावना कम दिख रही है.
यह भी पढ़ें: ShiaMuslims In World: विश्व स्तर पर और भारत में शिया मुसलमानों की जनसंख्या कितनी है?